छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर अभी भी बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के आठ जिलों में बारिश और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार धमतरी, गरियाबंद, बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में यह अलर्ट जारी किया गया है।
विभिन्न जिलों में बारिश के आंकड़े
पिछले घंटों में हुई बारिश के दौरान पखांजूर में सबसे ज्यादा 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा सुकमा में 7 सेंटीमीटर और कोंटा में 5 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
पूर्वी तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय था। मौसम के इस मिजाज के बाद अगले चौबीस घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।









पाठकों की राय