दीपोत्सव की शुरुआत 6 नवंबर 2026 से हो रही है। धनतेरस के इस पावन पर्व पर खरीदारी के लिए अबूझ मुहूर्त को बेहद शुभ माना जाता है।

धार्मिक परंपरा के अनुसार धनतेरस पर महालक्ष्मी और भगवान धनवंतरि के साथ-साथ यमराज के लिए भी दीपदान किया जाता है।

यमराज के लिए दीपदान की परंपरा

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार धनतेरस की रात को यमराज के लिए दीपक जलाए जाने की परंपरा है।

सूर्यास्त के बाद यमराज के लिए विशेष रूप से घर की दक्षिण दिशा में दीपक लगाया जाता है।