बचपन से दृष्टिबाधित सिंगर सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। चार नवंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने इलाज की शुरुआत होने की जानकारी साझा की।

सुनील लोधी ने अपने करियर की शुरुआत ट्रेनों में तंबूरा बजाकर की थी। उनके बुंदेली भजन मोरे संकट के कटैया को दो करोड़ नब्बे लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

इसके अलावा उन्होंने फिल्म हनुमान अंश में मैंने तेरे ही भरोसे गाना भी गाया है।

फिल्म हनुमान अंश की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सुनील लोधी के इलाज में मदद की पहल की थी।