हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच गुरुग्राम का पंचगांव 391 एक्यूआई के साथ देश में सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया है। बिगड़ते हालात को देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत में सरकारी व निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं।

एनजीटी के नोटिस और जुर्माना कार्रवाई

प्रदूषण नियंत्रण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने रोहतक में 28 कंपनियों को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा, गुरुग्राम में धूल नियंत्रण संबंधी आदेशों का पालन न करने पर 13.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 10 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 14 नवंबर को बारिश होने की उम्मीद है।