राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय बैठक मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 से 4 नवंबर के बीच आयोजित की गई। इस बैठक में बीएल संतोष और विभिन्न राज्यों के संगठन मंत्री शामिल हुए।
बैठक के दौरान सोशल मीडिया, जेन जी, विदेशी फंडिंग, पंजाब चुनाव, यूजीसी बिल और रूठे हुए स्वयंसेवकों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्रभक्त जेन जी युवाओं को तैयार करने की बात कही।
विदेशी फंडिंग और पंजाब चुनाव पर चर्चा
इस उच्च स्तरीय मंथन में पंजाब में आगामी फरवरी माह में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा, इंटेलिजेंस एजेंसियों द्वारा विदेशी फंडिंग के सबूत जल्द ही सार्वजनिक किए जाने की तैयारी है और सोशल मीडिया की निगरानी के लिए प्रचार विभाग से अलग एक नई टीम के गठन पर भी विचार चल रहा है।









पाठकों की राय