ईरान की मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज के दौरान इमामों और कट्टरपंथी नेताओं ने परमाणु हथियार बनाने की मांग उठाई है। पश्चिम शहर कुहदाश्त में शुक्रवार की नमाज के दौरान इमाम ने परमाणु हथियारों से लैस होने की बात कही।
तेहरान में शुक्रवार की नमाज के दौरान इमाम अकबरी ने परमाणु नीति बदलने को देश की जरूरत बताया। सुरक्षा अधिकारी मोहसेन रेजाई के अनुसार सरकार एनपीटी से बाहर निकलने और परमाणु नीति पर चर्चा कर रही है।
परमाणु नीति और फतवे पर चर्चा
ईरान के जानकार मोहम्मद अली शबानी के अनुसार अमेरिकी हमलों के बाद ईरान में लोगों की सोच बदल रही है। हालांकि, दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने फतवा जारी कर परमाणु बम बनाने और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया था।
राष्ट्रपति मसूद पजशकियान और पूर्व राष्ट्रपति हसन रूहानी ईरान के परमाणु कार्यक्रम को शांतिपूर्ण रखना चाहते हैं। यह साफ नहीं है कि इस बहस पर नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई की क्या राय है और क्या सरकार अपनी नीति बदलेगी।









पाठकों की राय