मध्य प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सफाईकर्मी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इस हड़ताल का असर राजधानी भोपाल समेत कई इलाकों में साफ-सफाई व्यवस्था पर साफ नजर आ रहा है।

भोपाल में 10 हजार से ज्यादा सफाईकर्मी इस हड़ताल में शामिल हैं। शहर से रोज करीब 850 टन कचरा निकलता है, लेकिन हड़ताल के कारण कचरा कलेक्शन की 400 से ज्यादा गाड़ियां गार्बेज स्टेशनों पर ही खड़ी हैं।

राजधानी भोपाल में प्रभावित हुआ कचरा कलेक्शन

विदिशा के सिरोंज में विधायक उमाकांत शर्मा ने सड़क पर खुद झाड़ू लगाकर सफाई की। वहीं, स्थिति को संभालने के प्रयास के तहत यूनियन पदाधिकारियों ने नगरीय प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे से मुलाकात की।

अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट हैं। इस हड़ताल के चलते व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं और आने वाले समय में कचरा कलेक्शन प्रभावित रहने की संभावना जताई जा रही है।