राजस्थान के नागौर जिले के बड़ली इलाके में बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे एक बारूद गोदाम में जोरदार विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जिनकी पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद आमिर सौरगर और 32 वर्षीय मुजिद सौरगर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस गोदाम में अवैध तरीके से पोटेशियम नाइट्रेट मिलाकर बारूद तैयार किया जाता था। इस अवैध गोदाम के मालिक का नाम अमीन बताया गया है। हालांकि, यह विस्फोट किन कारणों से हुआ, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हंगामा और पुलिस कार्रवाई

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने वहां हंगामा और पथराव किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।