शिवपुरी जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और निर्माण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। यह कार्रवाई 3 नवंबर को कलेक्टर अर्पित वर्मा, उपायुक्त संदीप शर्मा और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के मार्गदर्शन में की गई।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने सतनवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों का निरीक्षण किया। इसमें सुल्तान ढाबा, मुन्ना ढाबा, पंजाबी ढाबा, पाठक होटल और तोमर होटल शामिल हैं, जहां शराब की अवैध गतिविधियों की जांच की गई।

सतनवाड़ा में रात्रिकालीन वाहन चेकिंग

कार्रवाई के अगले चरण में सतनवाड़ा इलाके में रात्रिकालीन वाहन चेकिंग भी की गई। विभाग की इस टीम ने वाहनों की तलाशी लेकर अवैध परिवहन पर नजर रखी।