इस वर्ष धनतेरस पर खरीदारी के लिए छह और सात नवंबर को दो दिन मिलेंगे। त्रयोदशी तिथि छह नवंबर को शुरू होकर सात नवंबर तक रहेगी। इन दोनों दिनों में चार-चार शुभ चौघड़िया मुहूर्त मिलेंगे और प्रत्येक मुहूर्त की अवधि करीब डेढ़ घंटे की होगी।
धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताएं
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार श्रीमद्भागवत पुराण में उल्लेख है कि समुद्र मंथन के समय लक्ष्मी के प्रकट होने पर नदियां सोने के कलश लेकर आई थीं और विश्वकर्मा ने आभूषण भेंट किए थे। इसके अलावा पद्म पुराण और स्कंद पुराण में लक्ष्मी को अन्न और धान्य बढ़ाने वाली देवी कहा गया है।
ऐतिहासिक संदर्भों के अनुसार ब्रिटिश इतिहासकार जेम्स टॉड ने 1832 में प्रकाशित अपनी पुस्तक में लिखा था कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर लोग सिक्कों की पूजा करते थे। उन्होंने 1818 से 1822 के बीच राजस्थान में राजपूताना परंपराओं का अध्ययन किया था। हालांकि, झाड़ू खरीदने की परंपरा का किसी धर्म ग्रंथ में जिक्र नहीं है।









पाठकों की राय