भारतीय हॉकी टीम ने पांच नवंबर 2026 को मोहाली में खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान को 4-1 से हराकर छठी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। भारत ने यह मुकाबला जीतकर लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट पर कब्जा जमाया है। मैच देखने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया भी पहुंचे थे।
मैच के शुरुआती क्षणों में जापान ने बढ़त बनाई थी। तीसरे मिनट में जापान के खिलाड़ी काजुमासा मात्सुमोतो ने गोल किया। इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले में कुल चार गोल दागे और जापान को पीछे छोड़ दिया।
भारत की शानदार वापसी और गोल
भारत के लिए 42वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर किया। इसके बाद 48वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा। फिर 53वें मिनट में जुगराज सिंह ने गोल किया और विवेक ने भारत के लिए चौथा गोल पूरा किया। टूर्नामेंट के दौरान कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कुल 10 गोल किए।









पाठकों की राय