गैस्ट्रोपेरेसिस एक ऐसी स्वास्थ्य स्थिति है जिसमें पेट खाना पचाने के लिए उसे आगे छोटी आंत तक भेजने में सामान्य से अधिक समय लगाता है। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में कंसलटेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. दत्तात्रेय सोलंके ने इस बीमारी के बारे में जानकारी दी है।
गैस्ट्रोपेरेसिस के कारण और लक्षण
इस बीमारी के प्रमुख कारणों में डायबिटीज, पेट की सर्जरी, कुछ दवाएं और पेन किलर शामिल हैं। हालांकि, कई बार गैस्ट्रोपेरेसिस का सटीक कारण पता नहीं चलता है। इसके मुख्य लक्षणों और जटिलताओं में डिहाइड्रेशन, वजन घटना, कमजोरी और बेजोआर बनना शामिल हैं।
गैस्ट्रोपेरेसिस का पता लगाने के लिए गैस्ट्रिक एम्प्टिंग टेस्ट, एंडोस्कोपी, ब्लड टेस्ट और ब्रीथ टेस्ट किए जाते हैं। इसके उपचार और प्रबंधन में मुख्य रूप से दिन में पांच से छह बार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में भोजन करना शामिल है।







पाठकों की राय