इस वर्ष धनतेरस छह और सात नवंबर 2026 को मनाई जा रही है। पर्व के इन दोनों दिनों में खरीदारी के लिए चार-चार शुभ चौघड़िया मुहूर्त उपलब्ध हैं।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार श्रीमद्भागवत पुराण में उल्लेख है कि समुद्र मंथन के समय देवी लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसके अलावा पद्म पुराण और स्कंद पुराण में लक्ष्मी को अन्न और धान्य बढ़ाने वाली देवी कहा गया है।
ऐतिहासिक और धार्मिक मान्यताएं
ऐतिहासिक साक्ष्यों के अनुसार ब्रिटिश इतिहासकार जेम्स टॉड ने 1832 की अपनी पुस्तक में उल्लेख किया था कि 1818 से 1822 के बीच राजस्थान में त्रयोदशी पर सिक्कों की पूजा की जाती थी।
हालांकि, इस पर्व पर झाड़ू खरीदने की परंपरा का जिक्र किसी भी धर्म ग्रंथ में नहीं मिलता है।









पाठकों की राय