मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में आंधी और बारिश का कोई अलर्ट नहीं है।
शाजापुर का गिरवर रहा सबसे ठंडा
शाजापुर के गिरवर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम है। इसके अलावा दमोह में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और पचमढ़ी में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इंदौर में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।









पाठकों की राय