केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के 12 शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी AQI 250 से अधिक दर्ज किया गया है। राज्य में बढ़ते प्रदूषण के बीच पंचगांव का AQI 406 दर्ज किया गया, जो देश में दूसरा सबसे अधिक स्तर है।
रिपोर्ट के मुताबिक बहादुरगढ़ में AQI 342, मानेसर में 343 और गुरुग्राम में 331 दर्ज हुआ है। इसके अलावा हिसार में AQI 327, बल्लभगढ़ में 316 और फरीदाबाद में 303 दर्ज किया गया है।
प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर
दूसरी ओर पंचकूला का AQI 68 और पलवल का AQI 98 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 10 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने 14 नवंबर को बारिश की उम्मीद जताई है।









पाठकों की राय