भोजपुर जिले के आरा में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 6 बजे पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर (कस्टम विभाग) रामकुमार सिंह हत्याकांड के आरोपी शूटर पवन यादव को घायल कर दिया। नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी मोहल्ला और सारंगपुर मोड़ के पास यह कार्रवाई हुई।

भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित और एसडीपीओ-1 सुशील कुमार के अनुसार, हथियार बरामदगी के दौरान 22 वर्षीय आरोपी पवन यादव ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया।

भूमि विवाद से जुड़ा है हत्याकांड

पुलिस अनुसंधान के अनुसार, इस सनसनीखेज हत्याकांड की मुख्य वजह सिंगही स्थित जमीन का भूमि विवाद है। पुलिस इस मामले में पहले ही पिंटू कुमार, मनोज कुमार सिंह उर्फ लक्की, चंदन सिंह, अभिषेक कुमार और टीपू को गिरफ्तार कर चुकी है।