मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब और चंडीगढ़ में 6 नवंबर को मौसम पूरी तरह साफ और ड्राई दर्ज किया गया है। हालांकि, राज्य के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, पठानकोट और होशियारपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
पंजाब में बारिश का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने आगामी दिनों को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत 10 और 11 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।









पाठकों की राय