संगरूर में छह नवंबर 2026 को आयोजित इंसाफ रैली के दौरान मंच पर असंतोष और गुटबाजी का मामला सामने आया है। राहुल गांधी के मंच पर आने से पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह और भारत भूषण आशु मंच से नीचे उतर गए और दोबारा वापस नहीं लौटे।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन दोनों नेताओं की नाराजगी की वजह यह थी कि उनके लिए मंच पर पहली पंक्ति में कुर्सी नहीं लगाई गई थी। हालांकि, इस नाराजगी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश
रैली के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंच से नेताओं को संदेश दिया। उन्होंने व्यक्तिगत प्रदर्शन के बजाय अधिक सीटें जीतने और आपसी मतभेद भुलाने पर जोर दिया।









पाठकों की राय