देश के विभिन्न राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के 20 शहरों में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते मिर्जापुर में पांच ट्रेनें अगले तीन महीने के लिए रद्द कर दी गई हैं।

ओडिशा में लैंडस्लाइड से स्थिति गंभीर

दूसरी ओर, ओडिशा के गंजाम जिले में लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इस घटना के बाद छह लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 10 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।