हजारीबाग के उरीमारी थाना क्षेत्र के कर्मा टिल्हा जंगल में गुरुवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आरोपी अंशु दुबे के पैर में गोली लग गई, जो राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय गुर्गा बताया गया है।
हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मौके से हथियार और एक पर्चा भी बरामद किया है।
हथियार और पर्चा बरामद
मुठभेड़ में घायल आरोपी को इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब बरामद पर्चे की सामग्री और क्षेत्र में उसकी अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है।









पाठकों की राय