हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के जवाब में स्पीकिंग ऑर्डर जारी किए हैं, जिसके तहत गेस्ट टीचर्स को नियमित करने से इनकार कर दिया गया है।
गेस्ट टीचर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अनुसार ये शिक्षक पिछले 21 साल से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
कमेंट बॉक्स में उठाई थी मांग
इससे पहले गेस्ट टीचर्स ने 5 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करनाल और अंबाला दौरे के दौरान लाइव भाषणों के कमेंट बॉक्स में नियमितीकरण की मांग उठाई थी। इस अभियान में गेस्ट टीचर्स के साथ उनके रिश्तेदार, नजदीकी और समर्थक भी शामिल हुए थे।
गेस्ट टीचर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों में कृष्ण धारसूल, रघु वत्स, मैना यादव और कुलदीप झरौली शामिल हैं। वहीं, डॉ. अजय लोहान इस मोर्चा के मीडिया प्रभारी हैं।









पाठकों की राय