कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का संदिग्घ परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। गौशाला रोड स्थित बजरंग नगर चौक के पास 40 वर्षीय विनय यादव का शव टेंट हाउस का सामान रखने वाली दुकान के अंदर फंदे से लटका मिला।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है।
पुलिस जांच और पोस्टमार्टम
तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और विवाद के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना अभी बाकी है।









पाठकों की राय