शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के करौंदी इलाके में आतिशबाजी को लेकर उपजे विवाद के बाद घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित आदित्य बाथम के अनुसार, बाबा खान और उसके बेटों ने उनके घर में घुसकर हमला किया।

इस घटना में आदित्य बाथम, उनकी मां शकुन और बहन संध्या के साथ मारपीट की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बाबा खान, फैजल, जुबेर और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव

घटना के बाद पार्षद एमडी गुर्जर और वार्डवासियों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर धरना दिया। पुलिस ने इस मामले में बाबा खान और उसके बेटों सहित तीन से चार लोगों को थाने पहुंचाया है।