शिवपुरी के कोलारस में नेशनल हाईवे-46 पर एक युवक का शव रखकर परिजनों और ग्रामीणों ने करीब चार घंटे तक चक्काजाम किया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय हिरेंद्र धाकड़ के रूप में हुई है, जिनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।
घटना के दौरान परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 115 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
वीडियो रिकॉर्डिंग से हो रही आरोपियों की पहचान
दर्ज मामलों में 15 लोग नामजद हैं और लगभग 100 अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया अभी जारी है।









पाठकों की राय