अमृतसर में पूर्व कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के घर में एक नन्हीं मेहमान का आगमन हुआ है। उनके घर में पोती का जन्म हुआ है, जिसका नाम आर्या सिद्धू रखा गया है। परिवार में इस नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल है और शुभचिंतक लगातार बधाई दे रहे हैं।

7 नवंबर को पहुंचे किन्नर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजात बच्ची आर्या सिद्धू का जन्म 1 अक्टूबर को हुआ था। बच्ची के जन्म के कुछ हफ्तों बाद, 7 नवंबर को किन्नर समाज के लोग नवजोत सिंह सिद्धू के आवास पर पहुंचे और परिवार को अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर नवजोत सिंह सिद्धू ने किन्नर समाज के लोगों का आदरपूर्वक स्वागत किया। उन्होंने किन्नर समाज के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और इस खुशी के मौके पर उनके साथ डांस भी किया।