दीवाली के बाद पंजाब के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। राज्य के विभिन्न इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

शहरों में बढ़ा प्रदूषण स्तर

लुधियाना में AQI 300 से अधिक दर्ज किया गया, जबकि मंडी गोबिंदगढ़ में यह 399 पहुंच गया। इसके अलावा चंडीगढ़ में AQI 129 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 33.2 डिग्री दर्ज हुआ। इसके साथ ही 12 और 13 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।