राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर थाना क्षेत्र में धानता गांव के पास आठ नवंबर 2026 की शाम करीब सात बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

दीपावली मनाने घर जा रहे थे सभी लोग

सांचौर थानाधिकारी नेमाराम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग दीपावली का त्योहार मनाने के लिए अपने घर जा रहे थे। मृतकों में दो पुरुष, एक आठ वर्ष का बच्चा और एक महिला शामिल हैं।

पुलिस ने मृतकों की पहचान जीयाराम धेतरवाल (65 वर्ष) निवासी पुर, रामलाल सियाक (50 वर्ष) निवासी डावल, कुलदीप (8 वर्ष) और महिला शामी के रूप में की है। हादसे के बाद से स्थानीय स्तर पर समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।