शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में कोर्ट रोड पर पुलिया के पास स्थित एक सैलून की दुकान के अंदर 22 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान अमन सेन पुत्र राजू सेन के रूप में हुई है।
अमन सेन दिल्ली की जेल कॉलोनी में रहता था और वहां एक होटल में नौकरी करता था। वह एक दिन पहले शनिवार को ही दिल्ली से अपने घर लौटा था। रविवार सुबह उसका शव सैलून के अंदर मिला।
शरीर पर चोट के निशान और पुलिस कार्रवाई
घटनास्थल पर मृतक के हाथ की उंगलियों पर चोट के निशान मिले हैं और फर्श पर खून फैला हुआ था। कोलारस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराया।
अमन की मौत किन परिस्थितियों और कारणों से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मृत्यु का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।









पाठकों की राय