रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय की शूटिंग मुंबई के आजाद मैदान में होने के बाद नया विवाद सामने आया है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने शूटिंग के कारण अंडर-14 और अंडर-16 आयु वर्ग के क्रिकेट मैच प्रभावित होने पर कड़ी आपत्ति जताई है।

खेल विभाग से मिली थी अनुमति

महाराष्ट्र सरकार के खेल विभाग ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए छह घंटे हेतु पांच हजार वर्ग गज जगह की अनुमति दी थी। इसके एवज में प्रोडक्शन कंपनी ने चालीस हजार रुपए फीस और चालीस हजार रुपए सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किया था।

इस फिल्म के निर्माता हंसल मेहता हैं और निर्देशन जय मेहता ने किया है। हालांकि, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और खेल विभाग के बीच एनओसी को लेकर आपसी सहमति में अंतर सामने आया है।