नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण: पार्ट-1' में माता सीता के एक्शन दृश्यों को लेकर विवाद सामने आया है। इस फिल्म में अभिनेत्री साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं, जबकि रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे।
विवाद फिल्म के उस दृश्य को लेकर है जिसमें माता सीता को खर और दूषण की 14000 राक्षसों की सेना से मुकाबला करते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर दर्शकों ने वाल्मीकि रामायण का हवाला देते हुए आपत्ति जताई है कि मूल कथा में भगवान राम ने अकेले युद्ध किया था और सीता को सुरक्षित स्थान पर भेजा था।
निदेशक ने दी सफाई
लॉस एंजिल्स में एक प्रीमियर के दौरान निर्देशक नीतेश तिवारी ने इस पर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि माता सीता को एक योद्धा राजकुमारी के रूप में दिखाने के लिए 'अद्भुत रामायण' के संदर्भों से प्रेरणा ली गई है।
हालांकि, इस स्पष्टीकरण के बाद भी सोशल मीडिया यूजर्स का एक वर्ग मेकर्स पर सिनेमाई स्वतंत्रता के नाम पर मूल कथा के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रहा है। वाल्मीकि रामायण के पाठ और फिल्म के दृश्यों को लेकर दर्शकों तथा निर्माताओं के बीच मतभेद बना हुआ है।









पाठकों की राय