फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के पहले दिन 64.85 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। सभी भाषाओं को मिलाकर इस फिल्म ने 77.50 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन हासिल किया है।
देशभर में इस फिल्म को कुल 25,200 शो में रिलीज किया गया था। अकेले हिंदी वर्जन ने 20,678 शो के जरिए 47.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन दर्ज किया।
विभिन्न भाषाओं में कमाई के आंकड़े
अन्य भाषाओं में कन्नड़ ने 7.25 करोड़ रुपए, तेलुगु ने 6 करोड़ रुपए, तमिल ने 2.60 करोड़ रुपए और मलयालम ने 1.50 करोड़ रुपए की कमाई की।
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवि दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म का कुल बजट दोनों भागों को मिलाकर करीब 4,000 करोड़ रुपये बताया गया है।









पाठकों की राय