झारखंड में चक्रवाती तूफान मुरासू का असर अब समाप्त हो चुका है। इसके साथ ही राज्य के मौसम में सुधार देखा जा रहा है और दीपावली तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
मौसम केंद्र रांची के अनुसार आगामी 8 नवंबर तक राज्यभर में मौसम खुला और पूरी तरह शुष्क रहेगा। इस दौरान धूप खिली रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 9, 10 और 11 नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
तापमान में गिरावट के संकेत
मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।
इसके अलावा अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।









पाठकों की राय