शुक्रवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और चंबा जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप सुबह 6 बजकर 59 मिनट 46 सेकेंड पर आया।
रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप के झटके लगते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
प्रशासन के अनुसार, इस घटना में फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि कांगड़ा और चंबा जिले सीस्मिक जोन-5 के अंतर्गत आते हैं।








पाठकों की राय