शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर गुरुवार रात करीब नौ बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। वन देवी मंदिर के पास खड़े खराब कंटेनर से एक मिनी ट्रक टकरा गया और पीछे से आ रही एक बस मिनी ट्रक में जा घुसी।
इस दुर्घटना में कुल 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस में नेपाल के यात्री सवार थे जो गुजरात जा रहे थे।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलते ही सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत शिवपुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारू कराया।









पाठकों की राय