हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष एक छात्रा ने अपनी मां के तबादले की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री ने बच्ची की परेशानी को दूर करने का तुरंत भरोसा दिया।
इसके कुछ घंटों के भीतर ही शिक्षा विभाग की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए गए। यह आदेश गुरुवार देर शाम तक महज 6 से 7 घंटे के भीतर जारी हुए।
घंटों के भीतर जारी हुए स्थानांतरण आदेश
शिक्षिका नारो देवी पहले शिमला जिले के जीपीएस सोबल, नेरवा में तैनात थीं। अब उनका तबादला चंबा जिले के जीपीएस चांद्रू, शिक्षा खंड तीसा में किया गया है।
इस तरह शिक्षिका को उनके घर के पास चंबा में नई तैनाती मिल गई है। यह पूरा प्रशासनिक कदम 5 प्रतिशत स्थानांतरण नीति के तहत उठाया गया है।









पाठकों की राय