शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढांड गांव में गुरुवार रात करीब 9 बजे एक संदिग्ध ड्रोन गिरने की घटना सामने आई है। यह वस्तु ग्रामीण संजीव कुशवाह के घर के पास गिरी, जिससे ग्रामीणों में हलचल मच गई।

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और दिनारा थाना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध ड्रोन कैमरे को अपनी कस्टडी में ले लिया।

पुलिस और प्रशासन ने संभाला मोर्चा

दिनारा थाना प्रभारी अरविंद छारी के अनुसार ढांड गांव आर्मी एरिया से सटा हुआ है। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि यह ड्रोन आर्मी एरिया की ओर से आया होगा और क्रैश हो गया, हालांकि ड्रोन के बारे में वास्तविक जानकारी पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।