पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट कस्बे में गुरुवार देर रात किराना कारोबारी के घर पर बदमाशों ने फायरिंग की। बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने मुनीश चोपड़ा के घर के मुख्य गेट पर गोलियां चलाईं।

मुनीश चोपड़ा से विदेशी फोन नंबरों से लाखों रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। इस परिवार की सुरक्षा के लिए पहले से ही एक सरकारी गनमैन तैनात किया गया था।

विदेशी नंबरों से मांगी गई थी फिरौती

इससे पहले 18 अक्टूबर को भी इसी घर पर पांच राउंड फायरिंग की गई थी। इस बार की घटना के बाद हमलावरों की पहचान और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी द्वारा जवाबी कार्रवाई न किए जाने के कारणों की जांच जारी है।