दीपावली का त्योहार 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुरू होगा। इसके बाद 7 नवंबर को रूप चौदस और 8 नवंबर को मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा कर दीपावली मनाई जाएगी।
जयपुर में एक लाख 11 हजार रुपए प्रति किलो की स्वर्ण प्रसादम मिठाई उपलब्ध कराई गई है, जो इस त्योहारी सीजन में चर्चा का विषय है।
गोवर्धन पूजा की तिथियां और स्वर्ण प्रसादम
गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर ज्योतिषों की अलग-अलग राय सामने आई है। सम्राट पंचांग के अनुसार 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा है, जबकि सर्वेश्वर जयादित्य पंचांग के अनुसार 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।
9 नवंबर को ही सोमवती अमावस्या है। इसके पश्चात 11 नवंबर को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा।








पाठकों की राय