बहुजन समाज पार्टी की ओर से छह दिसंबर को लखनऊ के अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर श्रद्धा-सुमन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क की जर्जर हालत देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
बसपा नेताओं ने किया स्थल का निरीक्षण
कार्यक्रम को बसपा प्रमुख मायावती और राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद संबोधित करेंगे। मायावती ने पांच नवंबर को उत्तर प्रदेश प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस कार्यक्रम का ऐलान किया था।
निरीक्षण के समय विश्वनाथ पाल, घनश्याम खरवार, भीमराव अंबेडकर, विजय प्रताप और मेवालाल गौतम उपस्थित रहे। पार्टी ने जिलाध्यक्षों को हर जिले से पांच हजार लोगों की भीड़ जुटाने का निर्देश दिया है।









पाठकों की राय