भारतीय शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन तेजी का रुख देखने को मिला है। 6 नवंबर को सेंसेक्स 700 अंक यानी 0.90 प्रतिशत की तेजी के साथ 80,000 के अंक के पार पहुंच गया।

इसके साथ ही निफ्टी भी 150 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,700 के स्तर पर बंद हुआ। 28 अक्टूबर से 6 नवंबर के दौरान शेयर बाजार में 8 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है।

विदेशी निवेशकों का बड़ा निवेश

विदेशी निवेशकों (FII) ने पिछले सात दिनों के दौरान कुल 32,210 करोड़ रुपए का निवेश किया है। इस दौरान अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट देखी गई, जहां कोरिया और जापान के बाजार 6 प्रतिशत गिरे तथा अमेरिकी बाजार करीब 5 प्रतिशत टूटे।

बाजार के ऊपरी स्तर पर पहुंचने के बाद अब घरेलू निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली के लिए शेयर बेचने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही लार्जकैप शेयरों में आगे और रिकवरी की उम्मीद भी व्यक्त की गई है।