चीन अगले साल बांग्लादेश को जे-सीरीज फाइटर जेट देगा। इस फाइटर जेट सौदे की कुल राशि करीब 22 हजार करोड़ रुपए है। इस मामले में दिसंबर में ढाका में चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की वायुसेना के अफसरों की बैठक होगी।
जेस्सोर एयरबेस पर होगी ट्रेनिंग
पाकिस्तानी एयरफोर्स बांग्लादेशी पायलट्स को इन विमानों को उड़ाने की ट्रेनिंग देगी। प्रशिक्षण के लिए भारत की सीमा से करीब 40 किलोमीटर दूर बांग्लादेश के जेस्सोर एयरबेस का उपयोग किया जा सकता है।
इस बीच, पाकिस्तान के एयर वाइस मार्शल औरंगजेब अहमद के नेतृत्व में पांच सदस्यों की टीम ढाका पहुंच चुकी है।









पाठकों की राय