कर्नाटक के बेंगलुरु में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते एक कैब ड्राइवर ने अपनी पत्नी समेत ससुराल के सात लोगों की हत्या कर दी। मुख्य आरोपी का नाम शेखर है और उसकी शादी करीब 20 साल पहले सुनीता से हुई थी। मृतकों में सात साल का बच्चा पुनीत भी शामिल है।

गुमशुदगी की शिकायत के बाद हुआ खुलासा

श्रीरामपुरा थाने में दर्ज गुमशुदगी की शिकायत के बाद इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी शेखर ने हत्या को अंजाम देने के लिए सिलबट्टे का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा उसने साक्ष्य मिटाने के लिए केमिकल का भी प्रयोग किया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच जारी है।