असम के शिवसागर जिले में बुधवार को हुए पुलिस एनकाउंटर में गुवाहाटी होटल गोलीकांड के आरोपी घनकांत गोगोई की मौत हो गई। गोगोई पर 26 अक्टूबर को एक होटल में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप था।
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान आरोपी घनकांत गोगोई ने सब इंस्पेक्टर देबाशीष शर्मा की पिस्टल छीनने की कोशिश की थी। इसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई में वह घायल हो गया।
पिस्टल छीनने की कोशिश के दौरान फायरिंग
पुलिस उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस गोलीकांड में भूदेव भराली, नारायण दास, हेलेना भराली, देबर्षि कश्यप और रिनिका कश्यप की मौत हुई थी।
उल्लेखनीय है कि इस मामले से जुड़े होटल का लीज एग्रीमेंट 10 सितंबर 2025 को हुआ था, जिसका मासिक किराया 1.8 लाख रुपये तय किया गया था।









पाठकों की राय