देश के सात आईआईटी संस्थानों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की कुल 18 प्रतिशत फैकल्टी हैं। केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान अधिनियम, 2019 के तहत एससी के लिए 15 प्रतिशत, एसटी के लिए 7.5 प्रतिशत और ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत पद आरक्षित हैं।

खड़गपुर संस्थान के आंकड़े

आईआईटी खड़गपुर में 781 फैकल्टी में से केवल 68 यानी 8.7 प्रतिशत फैकल्टी इन आरक्षित वर्गों से हैं। हालांकि, यहां 2025 में मिले शिक्षक भर्ती के 48 प्रतिशत आवेदन आरक्षित वर्गों के हैं। इसके अलावा, संस्थान में 1136 छात्रों पर एक मेंटल हेल्थ विशेषज्ञ है जबकि यूजीसी मानक के अनुसार हर 500 छात्रों पर एक विशेषज्ञ होना चाहिए।

18 सितंबर को आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे ने आत्महत्या की। यह इस साल संस्थान में तीसरा और देश के आईआईटी में नौवां मामला है। ग्लोबल आईआईटी एलुमनाई सपोर्ट ग्रुप के अनुसार पिछले 20 साल में आईआईटी के कुल 160 छात्रों ने आत्महत्या की है।

छात्र आत्महत्या और कदम

साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद आईआईटी बॉम्बे ने कैंपस और हॉस्टल से सीलिंग फैन हटाकर वॉल-माउंटेड फैन लगाने का फैसला किया है। इस मामले में छात्र के पिता रवींद्र ने संस्थान में बेटे को बार-बार जातिगत भेदभाव का सामना करने का आरोप लगाया है।