ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय ने एंटीगुआ और बारबुडा में आयोजित कॉमनवेल्थ देशों के नेताओं की बैठक की शुरुआत में एक बयान दिया। उन्होंने ब्रिटेन के गुलामी के इतिहास पर दुख व्यक्त करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है।

ऐतिहासिक आंकड़ों के अनुसार, ब्रिटेन ने 1500 से 1800 के बीच लगभग 32 लाख अफ्रीकी लोगों को गुलाम बनाया था। इस बीच कैरिबियाई देश ब्रिटेन से इस ऐतिहासिक अन्याय के लिए औपचारिक माफी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

मुआवजे की मांग और सरकार की योजना

हालांकि, इस मामले में मुआवजा देने का निर्णय राजा के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता क्योंकि यह सीधे तौर पर ब्रिटिश सरकार से जुड़ा मामला है। उधर, ब्रिटिश सरकार कॉमनवेल्थ देशों के लिए एक नई डेट रीसेट योजना लाने की दिशा में तैयारी कर रही है।