अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले 18 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को हुए इस बड़े नुकसान के बाद अमेरिकी बाजार की मार्केट वैल्यू एक ही दिन में 2.5 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 236 लाख करोड़ रुपए घट गई।

कारोबार के दौरान नैस्डैक 5.5 प्रतिशत टूटा, जबकि डाउ जोन्स में 3.4 प्रतिशत और एसएंडपी 500 इंडेक्स में 4.3 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके अलावा, बाजार का फियर इंडेक्स VIX 61 प्रतिशत उछल गया और एनवीडिया का शेयर करीब 10 प्रतिशत गिर गया।

एशियाई बाजारों पर भी दिखा असर

इस भारी गिरावट का असर एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला। जापान का निक्केई इंडेक्स 6 प्रतिशत तक फिसल गया और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 8 प्रतिशत से ज्यादा टूट गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शेयर बाजार में आई इस गिरावट के लिए मिडटर्म इलेक्शन और डेमोक्रैट्स को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं, बाजार में एआई सेक्टर को लेकर सख्त नियमों की चर्चा के बीच भारी बिकवाली का दौर देखा गया।