जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम को छात्राओं की शिकायत पर बर्खास्त कर दिया गया है। यूनिवर्सिटी की इंटरनल कमेटी ने जांच में उनके खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न और अनुचित बर्ताव के कई आरोप सही पाए हैं।
शिकायत के अनुसार प्रोफेसर पर छात्राओं से डेटिंग हिस्ट्री, बॉयफ्रेंड और उनके निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछने के आरोप हैं। इसके अलावा छात्रों और छात्राओं का यह भी आरोप है कि प्रोफेसर ने क्लास में और घर पर वाइवा के दौरान अनुचित व्यवहार किया था।
एफआईआर और जांच से जुड़े तथ्य
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 9 अक्टूबर 2026 को प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया। इसके दो दिन बाद यानी 11 अक्टूबर 2026 को प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।
इस मामले में प्रोफेसर बिमोल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इस कार्रवाई को अपने खिलाफ एक विच हंट यानी निशाना बनाकर की जाने वाली कार्रवाई बताया है। दूसरी ओर इंटरनल कमेटी पर भी इस मामले में लापरवाही बरतने और जांच रिपोर्ट को कई महीनों तक दबाए रखने के आरोप लगे हैं।









पाठकों की राय