शिवपुरी के रन्नौद थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। नारायण ढाबे के सामने फार्मट्रैक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया, जिससे चालक की जान चली गई।
हादसे में मृत चालक की पहचान पांडेपुर निवासी बद्री प्रसाद चिढ़ार के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर
पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर के मालिक का नाम ज्ञानी राठौर बताया गया है।
अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।









पाठकों की राय