छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई है। इस अवधि में सरायपाली में 30 मिलीमीटर और कोंटा में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

सरायपाली और कोंटा में बारिश

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रहा।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। 7 नवंबर के बाद रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव न होने की उम्मीद है।