सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण के लिए आभूषणों का निर्माण जयपुर में किया गया है। फिल्म में उपयोग किए गए कुल 4500 आभूषण जयपुर के प्रसिद्ध ब्रांड आम्रपाली द्वारा तैयार किए गए हैं।

इस पूरे ज्वेलरी कलेक्शन को तैयार करने में लगभग 18 महीने का समय लगा। इस कार्य को पूरा करने में 25 डिजाइनरों और 150 से अधिक कारीगरों ने मिलकर काम किया है।

वनवास के दृश्यों के लिए लकड़ी के आभूषण

फिल्म में राम, सीता और लक्ष्मण के वनवास के दृश्यों के लिए सोने और चांदी के स्थान पर विशेष रूप से लकड़ी के आभूषण बनाए गए हैं। इसके अलावा अधिकांश आभूषण ब्रास और पीतल पर सोने व चांदी की परत चढ़ाकर तैयार किए गए हैं।

जयपुर के इन कारीगरों का यह पहला बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है। इससे पहले वे बाहुबली, मणिकर्णिका, रामलीला और सांवरिया जैसी अन्य फिल्मों के लिए भी आभूषण बना चुके हैं।